Raipur | भाजपा नेता पर चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानियें पूरा मामला

रायपुर । गंज थाना इलाके में बुधवार को BJP नेता पर चाकुओं से हमला हुआ था। पुलिस ने BJP नेता पर हमले के महज 6 घंटे के अंदर 2 चाकूबाजों को धरदबोचा है। BJP नेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गंज थाने के टीआई आशीष शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के नाम आकाश और चिराग हैं। आकाश BJP नेता संदीप जंघेल के लाॅज के सामने ठेला लगाता है। उसका आए दिन भाजपा नेता संदीप जंघेल से झगड़ा हुआ करता था। इसी बात से नाराज आकाश ने अपने दोस्त चिराग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
टीआई आशीष शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम बना दी गई थी। इसके साथ ही टीम ने तेजी से अपना काम करना शुरू किया। महज 6 घंटे के अंदर ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक जा पहुंचे। इसके लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपियों की पूरी जानकारी निकाली गई। जैसे ही आकाश और चिराग के बारे में पता चला पुलिस ने तत्काल उनको धर दबोचा।
पुलिस से हुई पूछताछ में दोनों ने अपने-अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। इसके बाद उनके खिलाफ केस बनाकर उनको सक्षम न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।