Raipur Toolkit Case | पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दूसरा नोटिस, पुलिस ने पूछा कई सवाल, छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत

रायपुर। टूलकिट मामला अभी ठंडा होता नहीं दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सिविल लाइन थाना से एक और नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कई अन्य सवाल पूछे गए हैं। इस नोटिस से प्रदेश की सियासत एक बार फिर तेज हो सकती है।
इधर, सिविल लाइन थाना पुलिस भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी दोबारा नोटिस जारी करने वाली है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव की मानें तो टूलकिट मामले में उन्हें दो नोटिस पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। इसका जवाब उन्होंने मेल पर देते हुए वक्त मांगा था।
रमन का पूर्व में दिया गया जवाब –
24 मई को जारी नोटिस का पूर्व सीएम रमन सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को अपना लिखित जवाब दिया था। इसमें कुल चार प्रश्नों के उत्तर पुलिस ने डॉक्टर रमन से मांगे थे।