February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR | किसान ने राज्यपाल से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, आखिर ऐसी कौन सी है मजबूरी, पढ़े यह रिपोर्ट…!

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी से सटे बसना गांव का एक किसान सूदखोरों से इतना परेशान हो गया कि उसने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की गुहार लगा दी। पीड़ित किसान का कहना है कि उसने खेती के लिए तीन अलग-अलग लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया था, जिसका करीब 10 गुना ज्यादा वापस कर चुका है। उसके बाद भी सूदखोर उसे परेशान कर रहे हैं।

किसान ने आरोप लगाया है कि, एक आरोपी ने उसका ट्रैक्टर बेच दिया है। दूसरे ने फर्जी दस्तावेज के जरिए चेक बाऊंस के केस में फंसा दिया है। जिससे वह काफी परेशान है।

किसान की दी गई जानकारी के मुताबिक, बसना थाने से लेकर जगह-जगह गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है, इसलिए अब किसान बेदलाल साव ने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *