Raipur Sucide | करने गया था मॉर्निंग वॉक, मरीन ड्राइव के गहरें पानी में कूदा, फिर तैरती मिली युवक की लाश

Spread the love

 

रायपुर। शहर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव ) में कूदकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार नथानी (45) तेलीबांधा गली नंबर-6 में रहते थे। वह मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब पर मॉर्निंग वॉक के लिए आए थे। तभी अचानक उन्होंने खुदकुशी करने तालाब में छलांग लगा दी।

सुरेश कुमार नत्थानी देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए और 20 से 25 मिनट बाद उसकी लाश पानी में उफनते हुए मिली। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *