March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजधानी, बड़ी बैठक होगी, जानियें यह मुद्दे …

Spread the love

 

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 3 दिन तक कई दौर की बैठक होगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के सामने प्रदेश सरकार के मंत्री अपने विभागों के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि सरकार योजनाओं की जानकारी पदाधिकारी जनता को दे सकें।

उन्होंने निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर कहा कि निगम-मंडल में नियुक्तियां जल्द होगी। पीसीसी चीफ से बात करेंगे कि नियुक्तियों में देरी क्यों हो रही है। वहीं, उन्होंने कृषि कानून के खिलाफ किसानों के चक्का जाम को लेकर कहा कि कांग्रेस किसानों के समर्थन में है और चक्का जाम का समर्थन करेगी।

इससे पहले निगम-मंडलों की सूची को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मंत्रियों के स्तर तक बातचीत हो चुकी है और अब सोनिया गांधी की सहमति के बाद सूची जारी होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार निगम मंडलों की सूची को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। आज भी उन्होंने कहा है कि जिन्हें सत्ता का सुख भोगना है वह भोग रहे हैं और वास्तव में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने चाहिए वह अब तक नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *