Raipur Rewa Flight | रायपुर-रीवा सीधी फ्लाइट शुरू!

Spread the love

Raipur Rewa Flight | Direct Raipur-Rewa flight starts!

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। रायपुर से रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर की यह फ्लाइट 17 मार्च से उड़ान भरेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा।

इस नई सेवा की पहली फ्लाइट में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा से रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम 5 बजे रीवा से उड़ान भरेंगे और करीब 6.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उनका शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम तय है।

रायपुर पहुंचने के बाद वे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर क्वींस क्लब में विंध्य समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में वे सैल्स टैक्स कॉलोनी में संजीव तिवारी के निवास पर रात्रि भोज करेंगे।

बताया जा रहा है कि फिलहाल यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसकी संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

किराये की बात करें तो रायपुर से रीवा का किराया करीब 3614 रुपये और रीवा से रायपुर का किराया 4293 रुपये तय किया गया है। हालांकि सीटों की मांग के हिसाब से किराया बदल भी सकता है।

यह फ्लाइट दिल्ली-रीवा-रायपुर रूट पर संचालित होगी। यानी दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर रायपुर पहुंचेगी, वहीं रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी पहले रीवा में स्टॉप लेकर आगे जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *