RAIPUR RAPE | महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, साथी सहकर्मी ही है दोषी, बदनाम करने की धमकी देकर लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, और अब..!

Spread the love

 

रायपुर । महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। महिला शिक्षिका का आरोप हैं कि शिक्षक ने डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद भी बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम प्रणय बारीक है जो संतोषी नगर का निवासी है।

दरअसल मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शिक्षिका (35 वर्ष) ने पुलिस शिकायत में बताया हैं कि प्रणय बारीक़ से उसकी मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पदस्थ थे। आरोपी शिक्षक उस दौरान एक दिन शिक्षिका के घर पहुंचा और उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप करने के बाद आरोपी किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़िता ने इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। आरोपी पिछले एक सालों से फिर से शिक्षिका को ब्लेकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था। इस बात से आहत होकर पीड़िता ने मंदिर हसौद थाने में रविवार को इसकी शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक नवनीत बारीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंदिर हसौद थाना टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *