RAIPUR : राजभवन 1 सप्ताह के लिए बंद, अधिकारी व कर्मचारी 14 दिन के लिए क्वारंटीन

Spread the love

 

रायपुर । राजभवन को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि रविवार को रसोईया समेत दो सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भी रहना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार राजभवन को सेनेटाइज किया जाएगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा। नए आंगतुक आदेश के बाद ही वहां प्रवेश कर पाएंगे। मामला संवेदशील इसलिए भी है क्योंकि वहां का रसोइया संक्रमित मिला है। वह कई लोगों से संपर्क में था, इसलिए वहां के अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी क्वारेंटाइन होंगे।

बताते चलें कि राजभवन में अक्सर लोगों का आना-जाना रहता है। राज्यपाल भी स्वयं लोगों से मिलती थी। हाल ही में उन्होंने कैबिनेट के कई मंत्रियों से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *