Raipur Protest | कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 1 अप्रैल को फेकू दिवस के रुप में मनाया, जानिए वजह

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मो. सिद्दीक के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक काले गुब्बारे छोड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 1 अप्रैल को फेकू दिवस मनाया। कोरोना गाइडलाइंस व सरकारी निर्देशों का पालन कर प्रतिकात्मक रुप से विरोध दर्ज किया गया।
मो. सिद्दीक ने कहा जिस तरह एक अप्रैल को लोग मजाक करते हैं। ठीक इसी तरह पिछले 7 वर्षों से मोदी जी भी सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। सरकारी सम्पत्तियां उद्योगपतियों को बेची जा रही है। आम नागरिक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिकात्मक प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस पार्टी जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, शहर उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, शहर महामंत्री मो. शब्बीर, प्रशांत सोनी, सोहेल ,नुरुल चांगल,सोमेश बघेल, अफजल जोया, मो जफर अनिल महोरे, हस्सान, सरफ़राज़, जाकिर लाला आदि मौजूद थे।