रायपुर पुलिस मुख्यालय : AIG, IG, DIG और कई ADG की नई पदस्थापनाएं, पढ़ें आदेश

Spread the love

 

रायपुर । पुलिस मुख्यालय में AIG, IG, DIG और कई ADG की नई पदस्थापनाएं की गई है। दरअसल PHQ में AIG, IG, DIG और कई ADG को नई पदस्थापनाएं और जिम्मेदारी मिली हैं। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार हिमांशु गुप्ता अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का काम संभालेंगे।

वहीं एच आर मनहर, उप पुलिस निरीक्षक, योजना प्रबंध, मनीष शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा एवं कल्याण, आरपी साय, उप पुलिस महानिरीक्षक, लेखा एवं कल्याण शाखा की जिम्मेदारी मिली हैं।

उल्लेखानीय है कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ नौ पुलिस कर्मी, मंत्रालय में पदस्थ दो ट्रैफिक पुलिस के जवान कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके विज की कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद AIG, IG, DIG और कई ADG को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *