रायपुर । राजधानी की मौदहापारा थाने की पुलिस ने महिला ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। महिला ड्रग पैडलर को स्वीपर काॅलोनी से गिरफ्तार किया। महिला ड्रग पैडलर के पास से 200 नग नशे की गोलियां और आधा किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
बताया तो ये भी जा रहा है कि ये महिला रक्सेल गैंग के लिए काम करती है। महिला के खिलाफ 10 से अधिक थानों में मामले दर्ज हैं। इसके कई रईसजादों से संबंध भी हैं।
मौदहापारा थाने की पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने स्वीपर कालोनी में जाकर छापा मारा।वहां से ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया। कमरे की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 सौ नशे की गोलियों समेत आधा किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक ये महिला रक्सेल गैंग के लिए काम करती है। शहर के तमाम थानो में इसके खिलाफ दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मौदहापारा थाने की पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीसी की धारा 20 बी और धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की गई है। बताया तो ये भी जा रहा है कि इसके कई रईसजादों से संपर्क हैं।
युवती ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट को भी लॉक कर रखा है। उसको खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौहदापारा, गंज बांस टाल, ईदगाह भाठा, जेल रोड, फोकट पारा बस्ती, गोलबाजार टिकरापारा , रामकुंड , संजय नगर ,संतोषी नगर, खो-खो पारा, गुढियारी खाल बाड़ा सहित ठिकानों में जनता ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।