February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur News | एक साल से दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, शादी का देता रहा झांसा, जानियें क्या है पूरा मामला

Spread the love

 

रायपुर | प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं काफी सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां एक दिव्यांग महिला को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ एक साल तक आरोपी दुष्कर्म करता रहा। वहीं, पीड़िता ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी निवासी 40 वर्षीय दिव्यांग महिला ने 29 वर्षीय सतेंद्र गिरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि एक साल से घर किराया लेकर महिला के साथ रह रहा था। साथ ही रोज उसका दैहिक शोषण करता था। वहीं पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शादी से मना करने का कारण जानने की कोशिश की तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। पीड़िता दिव्यांग महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सतेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *