Raipur News | तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण, शादी के लिए कहने पर बातचीत बंद, पीड़िता पहुंची थाने

Spread the love

 

रायपुर | राजधानी रायपुर में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है| पिछले 8 वर्षों से आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था|

जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय पीड़िता ने खम्हारडीह थाना में हेमंत साहू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है| वही, मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि 34 वर्षीय पीड़िता ने थाना पहुँच लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी हेमंत साहू पिता बिसेलाल साहू द्वारा महिला को वर्ष 2012 से शादी का झांसा देते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था। जनवरी 2020 से आरोपी ने महिला से बातचीत बंद कर दी और शादी करने से भी इंकार कर दिया, जिसके बाद आज महिला ने थाना पहुँच आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में अपराध दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *