Raipur News | Chief Minister offered prayers at Kuleshwar Mahadev Temple
रायपुर, 06 दिसम्बर 2022

प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की।

 
									 
			 
			 
			