Raipur News | भाजपा कार्यकर्ता की मौत, महिला के साथ विवाद के बाद पेट्रोल डालकर लगा ली आग

रायपुर। खुद को आग लगाकर गंभीर रूप से धायल बीजेपी कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह पिछले 4 दिनों से अपना उपचार करा रहा था।
आपको बता दें कि 18 नवंबर को बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक राय ने एक महिला के साथ विवाद होने पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। 30 प्रतिशत तक झुलसे अभिषेक को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।