Raipur News | Big decision regarding DJ and Dhumal
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शादी सीजन शुरू होने से पहले DJ और धुमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रायपुर में पहली बार पुलिस अधिकारियों और DJ-धुमाल संचालकों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें साफ कर दिया गया कि रात 10 बजे के बाद DJ नहीं बजेगा।
बैठक में DJ और धुमाल संचालकों ने खुद आगे आकर पुलिस से चर्चा की और भरोसा दिया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे। उनका कहना है कि शादी या अन्य कार्यक्रमों में किसी तरह का विवाद या शिकायत न हो, इसलिए समय सीमा और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने भी साफ कहा कि विवाह सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अगर कोई संचालक तय नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि DJ संचालक अपने साथ जुड़े अन्य लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। यहां तक कि जो संचालक नियम नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ खुद DJ एसोसिएशन जुर्माने की कार्रवाई भी कर सकती है।
दरअसल होली के बाद नवरात्रि, रामनवमी और फिर 27 मार्च से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस और DJ संचालकों ने मिलकर पहले ही व्यवस्था बनाने की पहल की है, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
