September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR MURDER | लूडो बनी मौत की वजह, धारदार चाकू से साथी पर ताबड़तोड़ वार….!

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । लूडो खेलने के दौरान हुये विवाद के बाद आरोपी ने अपने पड़ोसी की चाकू घोपकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर साह 20 जो पेशे से ड्रायवर है।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव की है। आरोपी खिलेश्वर अपने पड़ोसी कामदेव ढीवर 24 के साथ लूडो खेल रहा था। खेल खत्म होने के बाद पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर खिलेश्वर का कामदेव के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि खिलेश्वर ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से उस पर हमला कर दिया। घटना मे पीड़ित कामदेव ढ़ीवर के कमर पर चोट लगी थी, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल मेें इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गयी।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी खिलेश्वर साहू को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *