Raipur | भाजपा में ज़मीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर फंडिंग करने वाले को दिया जा रहा महत्व

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में जब से श्रीचंद सुंदरानी जिला अध्यक्ष बने है, तब से लगातार ज़मीनी एवं जनाधार वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर फंडिंग करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जा रहा है जिसका ताज़ा उदहारण आज फिर से सामने आया है जिसमे रायपुर जिले के 13 प्रकोष्ठ में से मात्र एक संयोजक विनय बजाज को बिरगांव नगर निगम में आयोजित “सेवा ही संगठन”कार्यक्रम में खुद जिला अध्यक्ष अपने साथ अतिथि बनाकर ले जा रहे है जिसके चलते बाकी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों में भारी आक्रोश व्याप्त है एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी.पुनदेश्वरी के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनसे भेंट कर सारी स्थिति से अवगत करवाने का निर्णय लिया है।
सूत्रों ने बताया कि जिस व्यक्ति को चैम्बर चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में खुद के समाजजनों ने सिरे से नकार दिया,ऐसे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बिरगांव नगर निगम का चुनाव लड़ने जा रही है जिससे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार सामने दिखाई दे रही है।
साथ ही विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता निराश होने के कारण पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में रुचि नहीं लेने के चलते भाजपा की बिरगांव की सत्ता भी हाथ से निकलती हुई नज़र आ रही है। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा भाजपा महाभारत सेल बनाकर लगातार प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को सारी स्थिति से अवगत करवा रहे है जिससे आने वाले समय मे भाजपा में बड़े उलट फेर की संभावना बताई जा रही है।