रायपुर | राजधानी में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है| संपत्ति विवाद के चलते मां-बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी है। इस मर्डर से राजधानी के उरला इलाके में सनसनी फैल गई है|
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह जमीन विवाद के चलते जेठ ने छोटे भाई की पत्नी और उसकी माँ की हत्या कर दी है। आरोपी का नाम उत्तम टंडन है। आज सुबह आरोपी उत्तम की बहू बाथरूम निर्माण के लिए गड्ढा खोंद कर रही थी, उस दौरान उत्तम का उसके साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उत्तम ने पास रखे पावड़े से अपने छोटे भाई की पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच बचाव करने आई मां पर भी आरोपी उत्तम ने पावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे उरला क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है


