RAIPUR CRIME | राजधानी में बेख़ौफ़ चोर, कारोबारी के घर से उड़ाए लाखों का जेवर, नगदी व सामान…

Spread the love

 

रायपुर । शहर में एक कारोबारी के मकान में 10 लाख रुपए की चोरी हो गई।

जानकारी के मुताबिक चोर नकदी, गहनों समेत 10 लाख रुपए का सामान ले गए। घटना के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ नए मकान में सोने के लिए गया था। वहां से लौटकर आया तो चोरी का पता चला। घटना 16-17 अक्टूबर की रात को गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड निवासी कारोबारी का सबमर्सिबल पंप का कारोबार है। उन्होंने मारूति लाइफ स्टाइल कोटा में भी एक मकान ले रखा है। कारोबारी 16 अक्टूबर तक रात अपने परिवार के साथ नए मकान में सोने के लिए गए थे। अगले दिन सुबह 9 बजे पुराने मकान में लौटे तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है।अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। आदित्य ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। इसमें एक लाख रुपए नकद, सोने का हार, नेकलेस, चूड़ियां, बिंदिया, अंगूठी, चेन, पैंडल सेट, ब्रेसलेट, चांदी के बर्तन, पायल, आईफोन, टीवी शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि एक से ज्यादा लोग चोरी में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *