RAIPUR | निगम मंडल की दूसरी लिस्ट FINAL करने CONGRESS प्रभारी पीएल पुनिया का रायपुर दौरा, बैठक के दौरान सब कुछ होगा तय

Spread the love

 

रायपुर । कांग्रेस प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया रायपुर आने वाले हैं बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम तक रायपुर पहुंचेंगे और यहां 2 दिनों तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रभारी निगम मंडल के नामों को फाइनल करने के लिए भी बैठक करने वाले हैं।

वही, पीएल पुनिया के दौरे से पहले कांग्रेस की समन्वय समिति ने उन लोगों की लिस्ट बना ली है जिन्हें निगम-मंडल में जगह देनी है।

बताया जा रहा है कि संगठन ने ऐसे 50 लोगों की लिस्ट पिछली बार की समन्यवय समिति के सामने रखी है। जो कांग्रेस की लड़ाई में इस अभियान का हिस्सा रहे हैं। संभावना है कि पुनिया भी अपने कुछ खास लोगों को इस लिस्ट में जगह दिलवाएंगे।

चर्चा है कि इन बैठकों में ये भी तय हो जाएगा कि किस व्यक्ति को किस जगह सेट किया जाएगा। इसके बाद पुनिया दिल्ली जाएंगे और वहां आलाकमान की रज़ामंदी ले लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *