RAIPUR | CM भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जताया शोक, देशभर के सियासी गलियारों में भी…

Spread the love

 

रायपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर से देशभर के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजडी चीफ लालू प्रसाद यादव सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक व्यक्त करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि रघुवंश प्रसाद के निधन से देश में सामाजिक समरसता की एक दमदार आवाज खामोश हो गई है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि रघुवंश प्रसादजी के निधन से देश में सामाजिक समरसता की एक दमदार आवाज खामोश हो गई है। उन्होंने मनरेगा को लागू करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और वंचितों के अधिकार के लिए अंतिम समय तक आवाज बुलंद की। विनम्र श्रद्धांजलि!

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्‍ली एम्स में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आइसीयू से ही तीन दिन पहले उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने काे अपना पत्र जारी किया था। आज देर शाम तक उनका शव बिहार ले जाया जाएगा और कल अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *