February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है।पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने  देश -दुनिया मे अमन- शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस दिन दुनिया में , इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन  बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हजरत साहब दुनिया  में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत साहब के संदेश खुशहाल समाज बनाने की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसे देखते हुए सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन  जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *