Raipur Breking | बुजुर्ग महिला पर युवक की नियत बिगड़ी, नाकामयाबी हासिल करने पर उतारा मौत के घाट

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपने गलत इरादों में नाकामयाबी हासिल करने के बाद महिला को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी, जब महिला घर पर अकेली थी तब आरोपी सागर उसके घर गया। महिला को घर मे अकेला पाकर युवक की नीयत बिगड़ी और महिला के कपड़े उतारने लगा। महिला ने जब विरोध किया तब आरोपी सागर ने एक कपड़े से महिला का गला घोंट दिया। इस वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।

मामले में जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सागर को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मजदूरी का काम करता है, जिसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *