Raipur Breaking | वार्ड-10 के बाथरूम में मिली महिला की लाश, अंबेडकर अस्पताल में मचा हड़कंप

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल यानि की मेकाहारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की फंदे पर झूलती हुई लाश मिली।

जानकारी के अनुसार, महिला मरीज का नाम सुनीता धीवर (45 वर्ष) है, जो मंदिर हसौद निवासी थी। बताया जा रहा है कि महिला आज डिस्चार्ज होने वाली थी, लेकिन सुबह तकरीबन 5 बजे वार्ड 10 के बाथरूम में वह साड़ी के फंदे में झूली पाई गई।

सूत्रों के अनुसार, बेटी से विवाद के बाद महिला ने जहर का सेवन किया था, जिसके बाद उसे आरंग स्थित अस्पताल में इलाज़ के लिए ले जाया गया। फिर उसे मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया था।

अस्पताल में महिला का इलाज ज़ारी था व स्वास्थ्य ठीक हो जाने से उसे आज डिस्चार्ज किया जा रहा था परंतु महिला ने वार्ड के बाथरूम में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदखुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *