April 2, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Breaking | नर कंकाल के मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, हाथ पैर भी गायब, डरे हुए लोग

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर की नूतन राइस मिल परिसर में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। नर कंकाल के हाथ-पैर गायब हैं। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बता दे कि समता कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस को इस खबर की सूचना दी। इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची है। नर कंकाल के दोनों हाथ पैर गायब है। फिलहाल पंचनामा तैयार कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नर कंकाल 60 से 65 साल के बुजुर्ग का है, जो तकरीबन 15 दिन पुराना है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि शव कंकाल में तब्दील हो चुका है। रहवासियों ने बताया कि शव को आवारा कुत्ते ने नोच खाया है। बदबू आने पर पार्षद को इसकी सूचना दी गयी थी, जिसके बाद पार्षद ने आज़ाद चौक थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *