Raipur Breaking | मुख्यमंत्री बघेल के संसदीय सलाहकार को मिली कांग्रेस पार्टी में बड़ी जगह, बनाया गया राष्ट्रीय सचिव, इसके साथ ही …

Spread the love

 

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जगह मिली है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ अटैच कर उत्तर प्रदेश का इंचार्ज भी बनाया गया है।

यह जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है। इस लिहाजा से यह जिम्मेदारी मिलना राजेश तिवारी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यही जिम्मेदारी दो अन्य लोगों को भी दी गई है। इसमें तौकीर आलम और प्रदीप नारवाल भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *