Raipur Breaking | रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, भाजपा में जश्न का माहौल

Raipur Breaking | Historic victory of BJP in Raipur South Assembly by-election, atmosphere of celebration in BJP
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को रिकॉर्ड 46167 मतों से हराया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा और मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है।
साय ने कहा कि महाराष्ट्र में भी भाजपा की जीत हुई है, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुए, इस पर जनता ने मुहर लगाई है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल का दक्षिण कमल फूल का गढ़ है और रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी मुद्दों को जनता ने खारिज कर दिया है।
भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय, सुनील सोनी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं।