February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR BREAKING | गुल्लू शराब भट्टी लूटकांड, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक ने लगा ली फांसी, पुलिस करेगी बड़े खुलासे…

Spread the love

 

रायपुर । कुछ महीनों पूर्व राजधानी रायपुर के आरंग में गुल्लू शराब भट्टी लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। लूट कांड में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि इस लूट कांड में कुल 5 आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, यहां करीब 9 लाख की लूट को अंजाम दिया गया था। जानकारी है कि मामले में 1 आरोपी फरार हैं। वहीं, दूसरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस गैंग का सरगना विजय मनहरे है, जिसने पूरी लूट की साजिश रची थी। पुलिस आज देर शाम इस मामले में बड़ा खुलासा प्रेसवार्ता के माध्यम से करेंगी। इस मामले में SSP रायपुर अजय यादव ने पूर्व में ही फरार आरोपियों के खिलाफ 10 हज़ार रुपये नगद इनाम घोषित किये थे।

जांच में लगे साइबर सेल के अधिकारियों का वापस रायपुर लौटते समय खरोरा में वाहन दुर्घटना से भी सामना हुआ था।पुलिस ने पिछले कई महीनों से इस पूरे मामले में बहुत से व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पूछताछ के दायरे में लिया था।

आरोपी :-

1. विजय मनहरे (महासमुंद पुलिस के पास)
2. विनोद डहरिया (आरंग पुलिस के पास)
3. देवभूषण पारधी (आरंग पुलिस के पास)
4. राजेश कुमार जांगडे (आरंग पुलिस के पास)
5. अग्रभूषण डहरिया (फांसी लगाकर मर गया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *