April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Breaking | यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हमला, जानिए नागपुर रवाना होने से पहले क्या बोले सीएम …

Spread the love

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नागपुर दौरे पर है। नागपुर के लिए उड़ान भरने से पहले सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर कई अहम मुद्दों को लेकर मीडिया से चर्चा की।

सीएम ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी अपनी बात कही है। सीएम ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का हल कानून से नहीं होगा। यूपी सरकार राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन जागरण जरूरी है।

1970 के दशक में कांग्रेस सरकार नसबंदी कार्यक्रम चलाया और भाजपा के लोगों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया। महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र में भाजपा से सत्ता संभाल नहीं रही है, जिसके चलते आमजन और किसानों का दर्द समझ नहीं रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *