September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Big News | ज़िंदगी से जंग हार गई दुष्कर्म पीड़िता, डॉक्टर ने क्लिनिक में रेप कर जान से मारने की थी कोशिश

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने डॉक्टर पर क्लीनिक में रेप का आरोप लगाया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी है।

आपको बता दे कि महिला ने पुलिस को बताया था कि दुष्कर्म के बाद डॉक्टर ने उसका गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ रेप सहित हत्या की कोशिश की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।

बता दे कि विकास नगर गुढ़ियारी स्थित मकान को लेकर महिला का डॉक्टर से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में 17 मार्च को महिला अपने परिचित डॉक्टर मनोहर गुप्ता के पास उसके क्लीनिक पहुँची, जहां डॉक्टर मनोहर ने क्लीनिक में महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो स्कार्फ से उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें भी आई है और महिला बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया था।

गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने कहा कि अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का अपराध भी दर्ज किया जाएगा। पूर्व में महिला का उपचार एम्स अस्पताल में चल रहा था, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अभनपुर शिफ्ट किया गया था जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर साक्ष्य जुटाएगी और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *