Raipur Big News | शिव मंदिर में मिली लड़की की लाश, पुजारी ने कपाट खोला तो फटी रह गई आँखे, लोगों की भीड़ एकत्रित

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी में शिव मंदिर के पुजारी ने जब मंदिर का कपाट खोला तो उसकी आंखें फटी रह गई, क्योंकि वहां एक लड़की की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

क्या है पूरा मामला –

दरअसल, , देवेंद्र नगर सेक्टर 1 स्थित शिव मंदिर में एक लड़की की लाश मिली है। मंदिर के पुजारी ने जब मंदिर के कपाट खोला तो अंदर एक युवती की दुपट्टे से लटकती हुई लाश मिली। बीती शाम जब मंदिर के पुजारी ने पाट बंद किये थे, तब वहां कोई नहीं था, लेकिन सुबह लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गय।

पुलिस को सूचना दी गई तब तक आस-पास के लोग भी मंदिर परिसर में जमा हो गए। पुलिस ने लाश को उतरवाकर छान बीन शुरू कर दी है।

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी देवदास ने कहा है कि अभी महिला की शिनाख्ती नहीं हुई है, उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष होने की आशंका है। लड़की के गले में मंगलसूत्र है। पुलिस को शक है कि अपने पारिवारिक विवाद से तंगआकर शायद इसने ये कदम उठाया हो। अब तक आस-पास के लोगों से हुई पूछताछ में मृतक कोई इसे पहचानता नहीं है। नजदीकी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *