Raipur Big News | नवदुर्गा फ्यूल के मैनेजर के घर डाका डालने की कोशिश, महिला ने शोर मचाया, 8 गिरफ्तार

रायपुर। काशी अपार्टमेंट में रहने वाले नवदुर्गा फ्यूल के मैनेजर के घर कुछ लोगों ने डाका डालने की कोशिश की है। पर मैनेजर की पत्नी की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गयी। दरअसल महिला ने शोर मचाया और दो डकैतों को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने सभी 8 डकैतों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से 4 रायपुर, 2 भिलाई और 2 भानुप्रतापपुर के निवासी हैं। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।