RAIPUR : 5 लड़के व 4 लड़कियां गिरफ्तार, गीतांजलि नगर में पुलिस की दबिश.. एक महिला तो पेशे से है बैंक कर्मचारी

Spread the love

 

रायपुर । कोरोना संकट के बीच राजधानी रायपुर के स्टील सिटी गीतांजलि नगर में दबिश देकर पुलिस ने 5 लड़के और 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि युवक-युवती यहां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है ​कि यहां आए दिन युवक-यु​वतियों का जमावाड़ा लगा रहता है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

दरअसल, मामला खमारडीह थाना क्षेत्र के स्टील सिटी गीतांजलि नगर का है। कॉलोनी में स्थित एक डुप्लेक्स मकान में पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक युवतियां डुप्लेक्स मकान में ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 5 लड़के और 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

बैंक कर्मचारी है एक युवती


बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियों में एक बैंक कर्मचारी हैं। इससे पहले भी उसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज है। वह शादीशुदा है, जिसक पति दुबई में रहता है। वह अपने बच्चों के साथ शहर के एक कॉलेनी में रहती है।

युवकों के नाम –


अजय राउत (29) खम्हारडीह
अभिजीत गुप्ता (24) अवंति विहार
समीर श्रीवास्तव (31) सिविल लाइन
अनमोल शर्मा (24) खम्हारडीह
राजबीर सिंह (28) टाटीबंध हीरापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *