February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

क्वीनस क्लब गोलीकांड | 5 और आरोपियों के नाम जुड़े, प्रतिबंधों के बाद पार्टी का आयोजन कैसे…?, कई आश्चर्य चकित करने वाली बात आई सामने…!

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाका स्थित क्वीनस क्लब गोलीकांड मामले में 5 और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। 2 अन्य के बयान के बाद पुलिस ने FIR में 5 लोगों को आरोपी बनाया है। बर्थडे पार्टी में हुए गोलीकांड में अबतक 19 आरोपियों के नाम सामने आये हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि बीते रविवार को वीआईपी ​इलाके में लॉकडाउन के दौरान ही कुछ रईसजादों ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, इस ​आयोजन में काफी संख्या में लोग जुटे थे, पार्टी में जमकर जाम छलके थे, यहां हुए विवाद में गोलियां भी चली थी। बाद में पुलिस ने होटल क्वीन्स क्लब को सील कर दिया था और मामले की जांच की जा रही है।

इसके पहले पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें 5 नए नाम भी अब जुड़ गए हैं। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई थी, तमाम प्रतिबंधों के बाद पार्टी का आयोजन और उसमें भी भीड़ जुटाना, पिस्टल समेत भिलाई से रायपुर पहुंचना कई ऐसी बातें समाने आयीं जो आश्चर्य चकित करने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *