होटल में चल रहे जुएं पर न्यू राजेन्द्र पुलिस की कार्यवाही

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में आईवीवाय में पुलिस ने जुएं की फड़ पकड़ी। होटल संचालक नितिन थोरानी के द्वारा होटल में जुएं का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस कार्यवाही में होटल संचालक सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बड़े और अच्छे घर के लोग भी है।
सूत्रों के अनुसार होटल में कई दिनों से हाईप्रोफाइल जुएं व देह व्यापार चल रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है।