Draupadi Murmu presidential candidate from NDA…
नई दिल्ली। एनडीए ने अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाई गई है।
बता दे कि भाजपा ने आदिवासी महिला पर विश्वास जताया है। द्रोपति मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रही है। वही, ओडिशा सरकार में मंत्री रही हैं। दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।
