नई दिल्ली। देश में कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले 21 राज्यों तक पहुंच गया है। अबतक इस वेरिएंट के कुल 653 केस सामने आ चुके हैं जबकि 186 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। देश कई राज्यों में ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए पाबंदियां लागू कर दी गई है। वही, देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के 164 मामले सामने आए हैं। एक दिन में इस नए वैरिएंट के मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू –
मध्यप्रदेश, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसले का किया गया है, जो मंगलवार से लागू होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 10 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
ओमीक्रोन केस का राज्यवार लिस्ट देखें –
| राज्य | ओमीक्रोन केस |
| महाराष्ट्र | 167 |
| राजस्थान | 46 |
| दिल्ली | 165 |
| गुजरात | 49 |
| मध्य प्रदेश | 9 |
| उत्तर प्रदेश | 2 |
| जम्मू | 3 |
| केरल | 57 |
| कर्नाटक | 31 |
| तेलंगाना | 55 |
| आंध्र प्रदेश | 6 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 |
| हरियाणा | 4 |
| उत्तराखंड | 4 |
| चंडीगढ़ | 3 |
| पश्चिम बंगाल | 6 |
| तमिलनाडु | 34 |
| ओडिशा | 8 |
| लद्दाख | 1 |
| जम्मू-कश्मीर | 3 |
| गोवा | 1 |
| मणिपुर | 1 |
| कुल (* 28 दिसंबर सुबह 10 बजे तक) | 653 |
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,358 नए केस सामने आए हैं जबकि 6,450 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 75,456 लोगो कोरोना पीड़ित हैं। कोरोना से ठीक होने का दर 98.40% है।
