Notice Issued In Raipur | कर्मचारियों पर सख्ती बरतनी शुरू, डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर समेत 8 को नोटिस

Spread the love

Strict action on employees started, notice to 8 including Deputy Collector, Additional Collector and Joint Collector

रायपुर। देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी कर अब वेतन काटने की चेतावनी दी है। रायपुर जिले के डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर समेत 8 को नोटिस जारी हुआ है।

बता दें कि राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को छुट्टी देने की घोषणा के बाद 1 फरवरी से नया सिस्टम लागू हो गया है। इसके साथ है कर्मचारियों के दफ्तर पहुंचने के समय में भी बदलाव हुआ है। जिसके तहत अब कर्मचारियों को 10 बजे दफ्तर पहुंचना होगा। आदेश के बाद भी कर्मचारी नहीं मान रहे हैं।

अब नोटिस जारी कर वेतन काटने की बात कही है। नोटिस के अनुसार समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। यह नियम प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी। वहीं आज से कार्रवाई का आदेश जारी हुआ है।

रायपुर जिले के आठ प्रभारियों को दिया गया नोटिस। डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर समेत 8 को नोटिस भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *