September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

NAXSAL BREAKING | छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 06 नक्सली ढ़ेर, बढ़ सकता है आंकड़ा, कुछ जवान भी घायल

1 min read
Spread the love

 

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली इलाके में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को ढेर किया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, मरने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली भी शामिल हैं। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

जानकारी के मुताबिक फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली इलाके के सर्कजिंगगारा पट्टी वन क्षेत्र में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह जवानों को इलाके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान इसी इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने लगभग आधा दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *