September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

MUMBAI POWER CUT | 3 घंटो बाद लौटी बिजली, केंद्र सरकार करेगी जांच, महानगर की लाइफ लाइन लोकल रुकी तो यूनिवर्सिटी की परीक्षा हुई रद्द, जानें और क्या हुआ असर, अब इस पर सियासत

1 min read
Spread the love

 

मुंबई में पूरी तरह से बिजली बहाल हो गई है। बीएमसी कमिश्नर ने दावा किया कि कुछ ही मिनटों में पूरी मुंबई में बिजली आ जाएगी। आज करीब 3 घटे तक मुंबई में बिजली गुल रही। टाटा पावर के ग्रिड में खराबी से अचानक बिजली ठप हो गई। इस वजह से मुंबई लोकल ट्रेन से लेकर ट्रैफिक लाइट तक… सब ठप पड़ गए।

मुंबई ने ऐसा संकट कभी नहीं देखा। मुंबई में इस कदर बिजली कभी नहीं गई। पूरी मुंबई में बत्ती गुल है, सब-कुछ ठप है। सुबह सवा दस बजे अचानक मुंबई की बिजली गुल हो गई। सेंट्रल ग्रिड फेल हो गया, टाटा पावर का कलवा ग्रिड ठप हो गया। बिजली बंद होते ही मुंबई की लाइफ लाइन लोकल जहां की तहां रूक गई। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न सभी रूट पर ट्रैफिक ठप हो गया।

मुंबई में बत्ती गुल रही, लेकिन सियासत फुल रही है। लोग बिजली के इंतजार में बेहाल है, लेकिन मुंबई और दिल्ली में पॉलिटिक्स-पॉलिटिक्स का खेल चलता रहा। महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए इनकमिंग इलेक्ट्रिसिटी का फेल होना बताया तो केंद्रीय उर्जा मंत्री ने इसे लोकल समस्या बता दिया।

महाराष्ट्र में 12 बजे के बाद से धीरे-धीरे बिजली बहाल हो गई। लाइफ लाइन फिर से पटरी दौड़ने लगी। लोकल चल पड़ी, बत्ती आते ही सियासत भी ट्रेन में सवार हो गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत से बात की और जांच के आदेश दे दिए। केंद्र सरकार भी अपने सिरे से जांच करेंगी।

कहते हैं मुंबई शहर कभी रूकता नहीं, लेकिन 2 घंटे बिजली गुल होने से हाल बेहाल हो गए। छोटे और स्लम इलाकों का हाल तो और भी खराब रहा। बिजली जाने का असर ये हुआ कि आज मुंबई में यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। बॉम्बे हाईकोर्ट का कामकाज भी रोकना पड़ा। खैर बिजली आ गई है और जिंदगी फिर पटरी पर लौट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *