February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Mumbai Club Raid | क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत कई सितारे गिरफ्तार, सभी ने किया यह काम, हाई प्रोफाइल पार्टी में पुलिस की रेड

Spread the love

 

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर एक्शन हुआ है| मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा, सुजैन खान समेत अन्य लोग शामिल थे| हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई| इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया|

कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन

मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था| इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है| सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था| जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी| मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है| इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया|

IPC की धारा-188 के तहत केस दर्ज

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए| सुरेश रैना समेत इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है| मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं| इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है| पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे, अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे| इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी|

बता दें कि 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है और सरकार के कानूनी निर्देशों व नियमों को तोड़ता है, तो उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *