Mourning In CG | ‘गांजे की कली’ निर्माता अशोक चंद्राकर पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत, प्रदेश में शोक की लहर

Spread the love

 

रायपुर। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया। वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है।

अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया, बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आशु चंद्रवंशी ने बताया कि अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव मुजगहन में दोपहर 12 बजे किया जाना है।

अशोक चंद्राकर के निधन की खबर से राजनीति, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *