June 29, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे विधायक रास्ते मे फंसे, निज सहायक से भिजवाया राशन

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव जिले में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम कोपरा में भी नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। जिसकी चपेट में 3-4 घर आ चुके हैं। जिसके चलते मंगलवार की देर शाम केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा व और बड़ेराजपुर तहसीलदार सुशील भोई ने मौके पहुंच कर बाढ़ पीड़ित परिवारों लिए ग्राम पंचायत भवन में आस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करवाई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कर रहे विधायक संतराम नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने ग्राम कोपरा हेतु रवाना हो गए थे। लेकिन नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण विधायक को आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

लेकिन विधायक संतराम के निर्देश पर उनके निज सहायक अमरनाथ राणा व मीडिया प्रभारी छगेन्द्र सिन्हा ने दूसरे रास्ते से ग्राम पंचायत कोपरा पहुंच कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल कर उनका हाल जाना। साथ ही प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *