February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Marwahi Round 5 : कांग्रेस की बढ़त जारी, डॉ केके ध्रुव 13904 वोट से आगे, Congress में जश्न की तैयारी

Spread the love

 

मरवाही । मरवाही उप चुनाव की मतगणना के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक डेढ़ घंटे के दौरान मतों की गिनती के आधार पर रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 2300 मतों से आगे चल रहे थे। अब दूसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने भारी बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 3664 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कुल मतों की बात करें तो बीजेपी को 4856 वोट मिले हैं। वही कांग्रेस को 8520 वोट मिले हैं। अब तीसरे राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरक़रार है। तीसरे राउंड में भाजपा को 6534 वोट और कांग्रेस को 10971 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव तीसरे राउंड में 4437 वोट से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने रिकॉर्ड बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 1681 वोट मिले हैं. वही कांग्रेस को 4990 वोट मिले हैं। चौथे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह से 9716 मतों से आगे चल रहे है। पांचवें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त जारी है। पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के धुव्र को 23433 वोट मिले हैं। वही भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को 9529 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 13904 मतों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *