Mahtari Vandan Conference | महतारी वंदन सम्मेलन में 70 लाख महिलाओं को 13वीं किश्त जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने किया वितरण

Mahtari Vandan Conference | 13th installment released to 70 lakh women in Mahtari Vandan Conference, CM Vishnudev Sai distributed it
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को 13वीं किश्त जारी कर दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को यह राशि वितरित की।
महतारी वंदन योजना : महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना न केवल आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “महतारी वंदन योजना अब एक आंदोलन बन चुकी है। इस योजना से लाभान्वित महिलाएं न केवल अपने घर-परिवार में बराबरी से निर्णय ले रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रही हैं।”
70 लाख महिलाओं को मिल रहा है लाभ
वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक
महतारी वंदन योजना ने केवल वित्तीय सहायता ही नहीं दी बल्कि इसे महिलाओं के अधिकारों, आत्मविश्वास और आत्म शक्ति को बढ़ाने के एक मजबूत मंच के रूप में देखा जा रहा है।