February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Big News : नर्मदा नदी में गिरी महाराष्ट्र रोडवेज की यात्री बस, 55 यात्रियों थे सवार, 13 की मौत

Big News : नर्मदा नदी में गिरी महाराष्ट्र रोडवेज की यात्री बस, 55 यात्रियों थे सवार, 13 की मौत

Big News : नर्मदा नदी में गिरी महाराष्ट्र रोडवेज की यात्री बस, 55 यात्रियों थे सवार, 13 की मौत

Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस नर्मदा नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सीएमओ से जानकारी दी गई है कि बस को क्रेन से निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।

हादसा खलघाट के संजय सेतु पर हुआ है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बस महाराष्ट्र रोडवेज की है। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। नर्मदा नदी के पुल पर ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि नदी का बहाव बहुत तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बस में 50-55 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *