Maharashtra Elections | कल होगी मतगणना, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Maharashtra Elections Counting of votes will take place tomorrow, Bhupesh Baghel got a big responsibility
रायपुर। महाराष्ट्र में कल काउंटिंग है। कल तय होगा कि महाराष्ट्र का मुखिया कौन होगा। कांग्रेस इस चुनाव में काफी अलर्ट मोड में है। लिहाजा परिणाम के पहले कांग्रेस ने आब्जर्बर नियुक्त कर दिये हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें महाराष्ट्र का नया पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र के लिए अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी परमेश्वर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।