September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

LUDO फिर MURDER | नाजुक अंगों को चीरते हुए निकला चाकू, दोस्त ने इस वजह से किया ताबड़-तोड़ वार, RAIPUR के इस क्षेत्र का मामला

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । शहर में एक 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की दोपहर विधानसभा थाना इलाके में हुई। नरदहा गांव के रहने वाले दो दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में आकर एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जांघ से होते हुए तेज धार चाकू युवक के नाजुक अंगों को चीरते हुए निकल गया। गांव के ही युवक घायल को अस्पताल लेकर गए मगर तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

लूडो खेलते वक्त हुआ झगड़ा

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हमला करने वाले आरोपी युवक खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। विधानसभा थाना के प्रभारी ने बताया कि 20 साल का कामदेव धीवर और 24 साल का खिलेश्वर साहू आपस में दोस्त हैं। दोनों के घर भी अगल-बगल हैं। हमेशा यह दोनों साथ ही घूमते थे। खिलेश्वर पेशे से ड्राइवर है। मंगलवार को छूट्‌टी लेकर वह घर पर रुका था। दोपहर के वक्त वो कामदेव और अन्य दोस्तों से मिला। सभी गांव के ही एक चबूतरे पर बैठकर लूडो खेल रहे थे।

लूडो खेलने के दौरान खिलेश्वर से कामदेव से रुपए लौटाने को कहा, जो कुछ वक्त पहले उसने कामदेव को उधार पर दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों मारपीट करने लगे। इस वक्त वहां मौजूद अन्य युवकों ने दोनों अलग करने की कोशिश की। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से खिलेश्वर ने कामदेव पर हमला कर दिया। कामदेव के शरीर से खून बहने लगा वह जमीन पर गिर गया था। इस मामले में पुलिस दोनों ही युवकों के परिजन से पूछताछ कर रही है। गांव के लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *