LPG Cylinder Price Hike | घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

Spread the love

LPG Cylinder Price Hike | Domestic LPG cylinder prices hiked

रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का नया झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नए रेट्स 7 मार्च से ही लागू कर दिए गए हैं और इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिए गए हैं।

नई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 879 से बढ़कर 939 रुपये और चेन्नई में 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1883 रुपये और मुंबई में 1835 रुपये का मिलेगा। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई को लेकर कोई संकट नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *